हजारीबाग में अवर निरीक्षकों का पारण परेड 14 को, शामिल होंगे CM रघुवर दास Hazaribagh News
झारखंड पुलिस अकादमी के कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल में सुबह 935 बजे शामिल होंगे।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 03:31 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 03:31 PM (IST)
हजारीबाग, जेेएनएन। झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2504 अवर निरीक्षकों का पारण परेड 14 अक्टूबर को होने जा रहा है। इसके लिेए अकादमी के द्वारा कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएम रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल में सुबह 9:35 में शामिल होंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण शपथ ग्रहण और मार्च पास्ट होगा। कार्यक्रम में डीजीपी केेएन चौबे की भी मौजूदगी होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें