खाते से 1 लाख 60 हजार की निकासी, मामला दर्ज
बरही : बरही थाना अंतर्गत कोयली ग्राम निवासी संजय यादव पिता बालेश्वर यादव के बैंक खाते से अवैध रूप से
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Oct 2017 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 20 Oct 2017 07:19 PM (IST)
बरही : बरही थाना अंतर्गत कोयली ग्राम निवासी संजय यादव पिता बालेश्वर यादव के बैंक खाते से अवैध रूप से एक लाख 60 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। बताया जाता है कि उसके खाते से पहले 40 - 40 हजार ट्रांसफार्मर एक दूसरे खाते में किया गया। उसके बाद 20-20 हजार रुपये करके चार बार एटीएम से निकाल लिए गए। घटना 14 अक्टूबर की बताई जाती है। इस बावत भुक्तभोगी युवक संजय यादव के आवेदन के आधार पर बरही थाने में कांड संख्या 284/17 दर्ज किया गया। इसमें खाता संख्या 0031794862378 के खाता धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया जाता है कि जिस खाते में पैसा डाला गया वह पश्चिम बंगाल के किसी गुलाम जकारिया का है। बरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें