अधूरे सपने को पूरा करूंगी : साबी देवी
चौपारण : झामुमो ने राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। रविवार को साहू भवन परिसर में प्रखंड के विभिन्न मह
चौपारण : झामुमो ने राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। रविवार को साहू भवन परिसर में प्रखंड के विभिन्न महिला मंडल की दीदी संग झामुमो केंद्रीय सचिव साबी देवी ने वनभोज का आयोजन किया।
इस दौरान साबी देवी ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देकर कहा कि मेरे पति ने बरही विधानसभा में महिलाओं के विकास के लिए काफी प्रयास किया। महिला वर्ग को जगाने के दौरान ही उनकी हत्या हुई। मैं उनके सपने को पूरा करने का प्रयास कर रही हुं। महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाने व जागरूक कर उनके हर सपनों को पुरा करूंगी। कहा कि हर परिस्थिति में मदद करने के लिए तैयार हैं। वनभोज कार्यक्रम में हेलाल अख्तर, प्रखंड युवा अध्यक्ष आशीष कुमार, मीडिया प्रभारी बीरबल साव, ममता देवी, निधि प्रधान, शाहनाज खातून, सोनी देवी, प्रकाश विश्वकर्मा, नागेश्वर साव, तेजनी देवी, मीना देवी, चंचल देवी, सुमन देवी, ¨चता देवी सहित सैकडों अन्य लोग मौजूद थे।