Move to Jagran APP

झारखंड के लिए डोभा और बिहार के लिए डैम बनवा रही सरकार: हेमंत सोरेन

hemant soren. पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 01:43 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 01:43 PM (IST)
झारखंड के लिए डोभा और बिहार के लिए डैम बनवा रही सरकार: हेमंत सोरेन
झारखंड के लिए डोभा और बिहार के लिए डैम बनवा रही सरकार: हेमंत सोरेन

हजारीबाग/रामगढ़, जेएनएन। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की संघर्ष यात्रा रविवार को रामगढ़ होते हुए हजारीबाग पहुंची। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

loksabha election banner

सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने रामगढ़ में कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो छह माह के अंदर मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्री जेल जाएंगे। इसके बाद कुजू, मांडू और चरही होते हुए यात्रा हजारीबाग पहुंची। रास्ते में कई सभाओं को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार योजना भी अनोखी बना रही है। झारखंड में डैम बनेगा और पानी बिहार को जाएगा। झारखंड के लिए बनवाएंगे डोभा और बिहार के लिए डैम। विस्थापित होंगे यहां के आदिवासी, मूलवासी और मालामाल होंगे बिहार के लोग।

हजारीबाग में झंडा चौक पर झामुमो के स्वागत सह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ने झारखंड का विकास नहीं विनाश किया है। इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। इस क्रम में पार्टी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के संदेशों से भी जन जन को अवगत कराया जा रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी बाबर कुरैशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने हेमंत सोरेन के हाथों झामुमो का दामन थामा।

महागठबंधन में सब कुछ ठीक होगा

कांग्रेस से गठबंधन के बाबत पूछने पर नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि गठबंधन में कई दल के लोग शामिल हैं। जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की नाराजगी के संबंध में उन्होंने कहा कि मामले का समाधान जल्द हो जाएगा।

जेपीएससी की बहाली में अरबों रुपये की हुई है उगाही

केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि जेपीएससी में इस बार की बहाली भारत के सबसे बड़े घोटाले के रूप में सामने आएगा। सरकार ने अरबों रुपये की उगाही अभ्यर्थियों से की है। करीब सौ अभ्यर्थी का चुनाव पहले ही कर लिया गया है। इसके अलावा सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया गया है। हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.