लांस नायक बिरसा उरांव की प्रतिमा का अनावरण
बाटम भारतवासियों के लिए राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि मनीष जायवाल संवाद सूत्र कटकमसांडी (ह
बाटम
भारतवासियों के लिए राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि : मनीष जायवाल
संवाद सूत्र कटकमसांडी (हजारीबाग) गणतंत्र दिवस के 73वें वर्षगांठ के मौके पर प्रखंड मुख्यालय अवस्थित चमगढ़ा में समारोह आयोजित कर शहीद लांस नायक दीपक उरांव के आदमकद प्रतिमा का विधिवत अनावरण बतौर मुख्य अतिथि सह सदर विधायक मनीष जायसवाल ने किया। इस मौके पर बीडीओ वेदवंती कुमारी, सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। मौके पर मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने कहा कि देश के सरहदों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। शहीद बिरसा उरांव मुल्क की सरहद की हिफाजत में आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए शहीद हो गए। हमें उनकी शहादत को याद करते हुए देश की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहना है। उन्होंने शहीद के स्मारक स्थल को सुंदरीकरण के लिए हर तरह की सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम को बीडीओ वेदवंती कुमारी, सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी, रिटायर्ड प्रधानाचार्य बद्री हजाम, डा. अजीत कुमार दास, मुखिया सरिता देवी आदि ने सैन्य कौशल व सैनिक सम्मान पर विस्तृत प्रकाश डाले। मंच संचालन मंडल अध्यक्ष रतिलाल यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन शहीद के मंझले भाई मंगल उरांव ने किया। इस मौके पर विधायक मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार बीरू, सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष रामकुमार मेहता, महामंत्री अरविद यादव, पूर्व जिप सदस्य कुलदीप सिंह भोक्ता, पूर्व मुखिया नारायण साव, मुखिया लीलोसिंह भोक्ता, महामंत्री राकेश कुमार सिंह, अशोक राणा, प्रकाश कुशवाहा, मनीष ठाकुर, मंत्री रामू राम, महावीर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सहादत हुसैन, पंसस जयप्रकाश केसरी, दीपक यादव, अशोक सिंह, रिकू रजक, अनिल शुक्ला, बदरुद्दीन खान, बसंत प्रजापति, कमलदेव यादव, श्यामदेव यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरूष मौजूद थे।