60 दिव्यांग बच्चों की हुई जांच, 15 में मिले उपकरण
संसू बड़कागांव (हजारीबाग) समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों (3-18) आयु वर्ग के ि
संसू, बड़कागांव (हजारीबाग) : समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों (3-18) आयु वर्ग के लिए सहायक उपकरण वितरण एवं जांच शिविर का आयोजन शनिवार को कन्या मध्य विद्यालय बड़कागांव में किया गया। जांच शिविर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बड़कागांव घनश्याम साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में रिसोर्स शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड साधन सेवी अभय कुमार, संकुल साधन सेवी दीपक कुमार, अजय कुमार एवं शिक्षकों में रवि शंकर पाठक, रवि कुमार रवि, रामविलास, नागेंद्र कुमार, शिवराम शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। एलिम्को भुवनेश्वर से आए हुए दिलीप रंजन, दीपक कुमार एवं किशन कुमार के द्वारा बच्चों का जांच किया गया। जांच शिविर में आनंद, प्रियंका, बबलू, वर्षा के साथ साथ 15 बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण भी किया गया। शिविर में बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कुल 60 बच्चों की जांच कर सूची बनाई गई। इनके लिए उपयुक्त सहायक उपकरण मंगवा कर उन्हें उपलब्ध करवाया जाएगा।