किसानों को मेहनत के अनुरूप नहीं मिलता है पारिश्रमिक : विधायक
संसू टाटीझरिया (हजारीबाग) तीन प्रखंडों टाटीझरिया विष्णुगढ़ और चुरचू के किसानों
संसू, टाटीझरिया (हजारीबाग) : तीन प्रखंडों टाटीझरिया, विष्णुगढ़ और चुरचू के किसानों के लिए सोमवार को होलंग उच्च विद्यालय के मैदान में कृषि मेला लगाया गया था। इसमें उन प्रखंडों के किसान अपने-अपने उत्पादों के साथ प्रदर्शनी में शामिल हुए थे। कृषि मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि प्रमुख शकुंतला देवी, जिप सदस्य रवि सिंह, सीओ विजय कुमार, मुखिया रामप्रसाद कुशवाहा, किरण देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विधायक ने इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आत्मा गांव में बसती है, गांव में किसान बस्ते हैं, किसान खेती करता है, तब सबों का पेट भरता है, आप फसलों को खून पसीना एक कर उगाते हैं। आप जितना मेहनत करते हैं, उतना पारिश्रमिक नहीं मिल पाता है। कहा कि अभी मोदी जी द्वारा कृषि बिल लाया गया है वह आपके लिए काफी प्रभावकारी है। यहां के किसान सालों भर हरी-हरी सब्जियां उगाते हैं, तब जिले और जिले से बाहर यहां की सब्जियां प्रतिदिन जाता है। मांडू विधायक जेपी भाई पटेल ने कहा कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे यह उनकी प्राथमिकता है। किसानों के लिए वे हमेशा चितित रहते हैं। कार्यक्रम को प्रमुख व जिप सदस्य ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व अतिथियों ने किसानों द्वारा लगाए गए प्रादर्शों को भी देखा गया। इनमें ईख, आलू, बैगन, कोहड़ा, मूली, कद्दू, सरसों,केला, मिर्च, मटर छिमी, खस्सी, बकरा, मुर्गा समेत अन्य रखा गया था। मेले में सृजन फाउंडेसन, समाज कल्याण, बाल विकास, पशुपालन विभाग ने स्टाल लगाया था। उत्कृष्ट प्रादर्शों के लिए किसानों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर बीएओ सुधीर कुमार राय, बीपीओ राजमोहन वर्मा, विजय रवि, अनिल कुमार, धर्मजीत सिंह, उपेंद्र पांडेय, सुरेश यादव, प्रदीप राम, योधी प्रसाद यादव, कीमो मैडम, प्रबील प्रसाद, दीपचंद यादव, इंद्रदेव यादव, कौलेश्वर मिश्रा, सुरेश प्रसाद कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।