विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISL 2026: झारखंड से इकलौते फुटबॉल रेफरी बने परमेश्वर गोप, 14 को पंजाब-ओडिशा मैच से संभालेंगे मैदान

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:32 PM (IST)

हजारीबाग के परमेश्वर गोप का चयन इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रेफरी के रूप में हुआ है, ...और पढ़ें

आईसीएल में चमके झारखंड के परमेश्वर गोप: लगातार 5वें साल चुने गए नेशनल फुटबॉल रेफरी।

आईसीएल में चमके झारखंड के परमेश्वर गोप: लगातार 5वें साल चुने गए नेशनल फुटबॉल रेफरी।

HighLights

  1. परमेश्वर गोप का इंडियन सुपर लीग फुटबॉल रेफरी के रूप में चयन।

  2. झारखंड से एकमात्र रेफरी, हजारीबाग और राज्य के लिए गौरव।

  3. 14 अक्टूबर को दिल्ली में होनेवाले पंजाब-ओडिशा मैच में रेफरी।

संवाद सूत्र, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के लिए एक गर्व भरा पल सामने आया है। राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी परमेश्वर गोप का चयन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंडियन सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

इस बार पूरे झारखंड राज्य से एकमात्र फुटबॉल रेफरी के रूप में उनका चयन होना हजारीबाग सहित पूरे प्रदेश के लिए बड़े गौरव की बात है। इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

लगातार पांचवें साल संभालेंगे जिम्मेदारी

परमेश्वर गोप पिछले पांच वर्षों से लगातार इंडियन सुपर लीग के मुकाबलों में अपनी रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। अपने उत्कृष्ट अनुभव, कार्यकुशलता और खेल के प्रति अटूट समर्पण के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक खास पहचान बनाई है। ISL जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में लगातार पांच वर्षों तक रेफरी की जिम्मेदारी मिलना उनकी उच्च दक्षता को दर्शाता है।

इस सीजन में उनका पहला मुकाबला 14 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंजाब एफसी और ओडिशा एफसी के बीच खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण मैच में रेफरी की जिम्मेदारी निभाकर वह एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

हजारीबाग के खेल जगत में खुशी की लहर

परमेश्वर गोप की इस उपलब्धि पर हजारीबाग फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शुभकामनाएं देने वालों में मुख्य रूप से महापौर अरविंद कुमार राणा, सुधीर यादव उर्फ पिक्कू यादव, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंदन मेहता, नजरुल हसन, अशोक भट्टाचार्य, लाल किशोर प्रसाद, राजेश श्रीवास्तव, बहादुर राम, सरफराज अहमद, अभय पासवान, प्रमोद राम, धनेश्वर गोप, सिकंदर यादव, उमेश कुमार, नरेश मुर्मू, कृष्ण हेंब्रम, भोला राणा, सफीउल्लाह खान, अशोक कुमार, विकास कुमार, कार्तिक राम, अभिषेक कुमार राम और गौरव कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।

इस बात की जानकारी हजारीबाग जिला फुटबॉल संघ एवं रेफरी बोर्ड के सदस्य भैया मुरारी सिन्हा ने दी है। उन्होंने परमेश्वर गोप के चयन को जिले और झारखंड के फुटबॉल इतिहास के लिए एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर बताया है।