विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड: मवेशियों से लदे 21 ट्रकों के काफिले ने मचाया हड़कंप, हजारीबाग पुलिस ने रोककर शुरू की जांच

Published: Sat, 22 Aug 2026 10:52 AM (IST)

हजारीबाग के बरही में पुलिस ने जीटी रोड पर गोवंशीय पशुओं से लदे 21 ट्रकों को रोककर जांच शुरू की ...और पढ़ें

पशुओं से लदे ट्रक। फोटो जागरण

पशुओं से लदे ट्रक। फोटो जागरण

HighLights

  1. बरही में पुलिस ने 21 पशु लदे ट्रकों को रोका।

  2. जीटी रोड पर गश्त के दौरान सुबह हुई कार्रवाई।

  3. पशुओं के दस्तावेजों और वैधता की हो रही जांच।

संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग)। बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर नईटांड़ के पास जीटी रोड पर शनिवार अहले सुबह करीब पांच बजे गश्ती के दौरान पुलिस ने कतार से गुजर रहे 21 ट्रकों को रोककर जांच शुरू की।

बताया गया कि सभी वाहनों में गोवंशीय पशु लदे हैं। ट्रकों के आगे और पीछे एनीमल कैरियर के बैनर लगे थे। बरही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार ने बताया कि वाहनों को रोककर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 10.32.02 AM

जांच के क्रम में पशुओं के सुरक्षित रखरखाव के लिए बरकट्ठा पुलिस के सहयोग से फिलहाल उन्हें घंगरी में उतारकर रखा जा रहा है। पुलिस पशु व परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के साथ यह भी सत्यापित कर रही है कि पशु दुधारू हैं या अवैध तरीके से ले जाए जा रहे हैं।

पशु मालिकों के साथ वकील भी 

इधर, पशु मालिकों ने पुलिस को बताया कि वे बिहार के काराकाट मवेशी मेला से बंगाल के विभिन्न खटालों के लिए पशु ले जा रहे हैं। उनके अनुसार, 20 ट्रकों में भैंस व उनके बच्चे तथा एक ट्रक में गाय व उनके बछड़े हैं। उनके पास मेला से खरीद के कागजात, टैक्स जमा करने के प्रमाण और परिवहन संबंधी दस्तावेज हैं।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 10.32.03 AM (1)

पशु मालिकों के साथ एक महिला अधिवक्ता भी कार से चल रही हैं, जो प्रशासन को आवश्यक कानूनी जानकारी दे रही है, हालांकि जिसे महिला अधिवक्ता बताया जा रहा है वह पत्रकारों को बयान देने से इंकार कर दिया।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 10.32.04 AM

वहीं, पुलिस ने बरही पशुपालन विभाग के कर्मी को भी जांच के लिए बुलाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, मवेशियों से लदे 21 ट्रकों का काफिला रोके जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- रामगढ़ के गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 2 को लगी गोली; एक जंगल में भागा