Move to Jagran APP

जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के कुल 30 कर्मियों का स्थानांतरण

उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने समाहरणालय संवर्ग एवं प्रखंड कार्यालय के 30 कर्मियों को इधर-उधर किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 07:03 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 07:03 PM (IST)
जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के कुल 30 कर्मियों का स्थानांतरण
जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के कुल 30 कर्मियों का स्थानांतरण

जासं, हजारीबाग : उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने समाहरणालय संवर्ग एवं प्रखंड कार्यालय के 30 कर्मियों का स्थानान्तरण किया है। उपायुक्त ने उपरोक्त कर्मियों को एक सप्ताह के अंदर विरमित करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कर्मियों को माह जनवरी, 2021 का वेतन का भुगतान इनके नवपदस्थापित स्थान पर दिये जाने का निर्देश दिया है। स्थानांतिरत कर्मियों में विकास शाखा के लिपिक संजय राज किंडो को चौपारण, विकास शाखा के प्रधान लिपिक राजेश रंजन दूबे को टाटीझरिया, विकास शाखा के प्रधान लिपिक नितिश डे को स्थापना शाखा अतिरिक्त प्रभार डीएमएफटी, ईचाक अंचल के लिपिक लालजी मांझी को गोपनीय शाखा, हजारीबाग, जिला सामान्य शाखा के प्रधान लिपिक अब्दुल तस्लीम को विष्णुगढ़, विष्णुगढ़ प्रखण्ड कार्यालय के लेखा लिपिक विजय कुमार को जिला नजारत शाखा, विष्णुगढ़ अंचल के राजस्व उप निरीक्षक सचिन कुमार को सदर अंचल, बड़कागांव अंचल के राजस्व उप निरीक्षण प्रवीण कुमार को सदर अंचल, केरेडारी अंचल के राजस्व उप निरीक्षण जितेंद्र रंजन को सदर अंचल, चलकुशा अंचल के राजस्व उप निरीक्षक ओहदार तिर्की को सदर अंचल, सदर अंचल के राजस्व उप निरीक्षक प्रह्लाद मांझी को पदमा अंचल, बरकट्ठा अंचल के राजस्व उप निरीक्षक अशोक पांडेय को बड़कागांव अंचल, केरेडारी अंचल के राजस्व उप निरीक्षक मो. युनूस को बड़कागांव अंचल, चैपारण अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक चुन्नू लाल श्रीवास्तव को बड़कागांव अंचल, बरकट्ठा प्रखंड कार्यालय के हिन्दी टंकक सुरेश कुमार को चौपारण प्रखंड, बरही प्रखंड के हिन्दी टंकक विनोद कुमार को विष्णुगढ़ प्रखंड, सदर अनुमंडल के उर्दू टंकक अबु हेना को टाटीझरिया प्रखंड, सदर प्रखंड कार्यालय के उर्दू टंकक अयाज अहमद को डाडी प्रखंड, चौपारण प्रखंड के उर्दू टंकक साकेब आलम को चलकुशा प्रखंड, चुरचू प्रखण्ड के उर्दू टंकक रईस आलम को दारू प्रखंड, राजस्व शाखा के भाषा सहायक शहरयार सुलताना को ईचाक प्रखंड, सदर प्रखण्ड के भाषा सहायक खुर्शीद आलम को चुरचू प्रखण्ड, कटकमसांडी प्रखंड कार्यालय के भाषा सहायक मो. फैज को सदर प्रखण्ड, केरेडारी प्रखंड कार्यालय के भाषा सहायक शौकत अली को कटकमसांडी प्रखंड, विष्णुगढ़ प्रखंड के भाषा सहायक को बड़कागांव प्रखंड कार्यालय, बरही प्रखंड के भाषा सहायक सरफराज आलम को बरकट्ठा प्रखंड, बरकट्ठा प्रखंड कार्यालय के भाषा सहायक वकील अख्तर को चौपारण प्रखंड, दारू अंचल की लिपिक आभा देवी को कार्यालय अधीक्षक का कार्यालय, बरही अनुमंडल के प्रधान लिपिक सुबोध कुमार को सामाजिक सुरक्षा कार्यालय, डाडी प्रखंड कार्यालय के लिपिक अनुज पांडेय को विकास शाखा में स्थानांतरित किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.