गांजा के पौधे के साथ एक गिरफ्तार
संसू कटकमसांडी(हजारीबाग) पेलावल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हेदलाग निवासी बीरेन्द्र रि
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 08:06 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 08:06 PM (IST)
संसू, कटकमसांडी(हजारीबाग): पेलावल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हेदलाग निवासी बीरेन्द्र रविदास को उसके बाड़ी मे लगे गांजे के दर्जनो पौधों के साथ हिरासत मे लिया। पेलावल पुलिस की मौजूदगी मे गांजे के पौधे को काटकर थाने लाया गया। बताया गया कि बीरेन्द्र रविदास वर्षो से गांजे की खेती कर गांजा की बिक्री कर रहा था। यहां दूर दूर से लोग आकर गांजा की खरीद फरोख्त करते थे। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर धर्मदेव राम, एएसआई रूस्तम अली, एएसआई शहजाद खान सहित पुलिस बल मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें