योग स्वास्थ्य व सफलता की कुंजी
संसू केरेडारी (हजारीबाग) इस बार पूरे केरेडारी प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 08:56 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 08:56 PM (IST)
संसू, केरेडारी (हजारीबाग) : इस बार पूरे केरेडारी प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी सादगी पूर्वक मनाया गया। प्रखण्ड स्तर पर किया जाने वाला आयोजन के स्थान पर प्रखंडवासियों ने ग्राम स्तर पर व अपने अपने घरों में योगा करते दिखे। इसी कड़ी में रविवार को ग्राम जोको में दर्जनों युवकों ने अपने घरों के छत पर एक साथ योगा किया। इस संबंध में बीडीओ देवलाल उरांव योग दिवस 21 जून के पूर्व संध्या पर प्रखंडवासियों के लिए अपने अपने घरों में योगा करने की अपील के साथ साथ ये भी कहा कि योग से हम स्वास्थ्य और सफलता होते हैं। जबकि डॉ कुमार संजीव कहते है कि योग से मन मे सुंदर और स्वच्छ विचार उत्पन्न होते है। इस अवसर में प्रखंड के प्रत्येक क्षेत्र में योगा करने की खबर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें