छात्र संगठन ने किया राहत सामग्री का किया वितरण
हजारीबाग ऑल इंडिया डीएसओ छात्र संगठन द्वारा पिछले 6 दिनों से देशभर के विभिन्न राज्या
हजारीबाग : ऑल इंडिया डीएसओ छात्र संगठन द्वारा पिछले 6 दिनों से देशभर के विभिन्न राज्यों से वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों को फलों तथा अन्य खाद्य सामग्रियों को देकर उन्हें सहयोग करने का एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष जीवन यादव ने कहा कि पूरे देश में विभिन्न राज्यो से लौट रहे म•ादूरों की हालत बहुत खराब है, उचित व्यवस्था ना होने के कारण मजदूर तपती गर्मी में खुले वाहनों में भूखे प्यासे लौटने को विवश है। एक वाहन में सैकड़ों मजदूर जानवरों के जैसे वापस लौटने को विवश है। ऐसे हालात में सरकार द्वारा इन हालातों को दुरुस्त कर उन्हें सही तरीके से वापस लाने का उपाय किया जाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष पूजा कुमारी ने कहा कि जिस परिस्थिति वे लौट रहे इस महामारी के फैलने की संभावना और बढ़ जाती है। लॉक डाउन की स्थिति में सबसे अधिक प्रभावित होने वाला वर्ग वर्तमान समय में मजदूर ही दिख रहा है, हजारों किलोमीटर की दूरी पैदल साइकल या अन्य किसी भी माध्यम से वापस लौटने को मजबूर हैं। जिला सचिव शेखर उपाध्याय ने कहा कि संगठन इस अभियान को आम लोगों के सहयोग से पिछले 6 दिनों से चल रहा है। सामग्री बांटने वालों में राज्य उपाध्यक्ष आशीष कुमार, उपाध्यक्ष पूजा कुमारी, जिला सचिव शेखर उपाध्याय, मो. साकिब खान, रोहित कुमार, सोनी कुमारी, नीतू महतो, प्रियंका कुमारी, ज्ञानचंद कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कार्यालय सचिव अंशु अनमोल मेहता ने दी।