विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लौटने वालों की उमड़ रही है भीड़, राज्य की सीमा पर लग रही है कतार

By JagranEdited By:
Published: Wed, 13 May 2020 07:55 PM (IST)

चौपारण प्रखंड में लगातार प्रवासियों के आने का दौर जारी है बुधवार को भी बड़ी संख्या में प

लौटने वालों की उमड़ रही है भीड़, राज्य की सीमा पर लग रही है कतार
लौटने वालों की उमड़ रही है भीड़, राज्य की सीमा पर लग रही है कतार

चौपारण: प्रखंड में लगातार प्रवासियों के आने का दौर जारी है बुधवार को भी बड़ी संख्या में प्रवासियों ने चौपारण सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान सामुदायिक अस्पताल में जहां 525 लोगों की जांच की गई वहीं कई लोग सीधे अपने गांव भी प्रवेश कर गए हैं। सामुदायिक अस्पताल में रात से ही प्रदेशों से आने वाले लोगों की भीड़ जमने लगी थी । इस दरम्यान सभी का स्वास्थ्य परीक्षण अस्पताल परिसर में किया गया। बताया गया कि रेड जोन से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटाइन किया जाएगा वहीं ऑरेंज व ग्रीन जोन से आने वाले प्रवासियों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जाएगी । सरकारी आंकड़े के अनुसार बुधवार तक रेड जोन से आने वाले लगभग 400 प्रवासियों को क्वारंटाइन किया गया है। वहीं 6044 लोगों को होम आइसोलेशन किया गया है। जानकारी मिली है कि कई पंचायत भवनों में स्थापित इन सेंटर से जबरदस्त लापरवाही बरती जा रही है। एक ओर सुख सुविधा की मांग को लेकर लोग नाराज हैं। वही कई जगहों से क्वारंटाइन किए गए लोग अवैध तरीके से अपने घरों में जाने की सूचना है। साथ ही कुछ जगहों पर शराब सेवन की भी जानकारी सामने आ रही है। प्रखंड के शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय झापा में तीन, मध्य विद्यालय झापा में 2, प्राथमिक विद्यालय रामचक में 40 , मध्य विद्यालय परसातरी में 27 , प्राथमिक विद्यालय कुतलू में 29, चौपारण पंचायत भवन में पांच ताजपुर पंचायत भवन में तीन , चोरदाहा पंचायत भवन में 6 ,दादपुर पंचायत भवन में 6 झापा में 39 , दैहर में 8 बेला में 25 , बहेरा में 45, मानगढ़ में दस पांडे बारा में 29 , जगदीशपुर में 3, डेबो में 14 , करमा में आठ, सेलहरा कला में 10, गोविदपुर में छह , भगहर में 31,पडरिया में 17 , रामपुर में 25 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। जबकि 6044 लोग होम आइसोलेशन में है। इसके पूर्व स्वास्थ्य विभाग सभी प्रवासियों से इस संबंध में बांड भी भरवा रहा है। साथ ही ट्रेकिग के लिए समस्त दस्तावेज भी भरे जा रहे हैं। इधर अस्पताल परिसर में देश के विभिन्न हिस्सों से बडे़, बच्चे व महिलाएं पहुंच रही हैं। लाईन में कई परिवार ऐसे भी नजर आये जो पांच सात दिन का सफर तय कर छोटे बच्चों के साथ खडे थे।

जिला प्रशासन को चौपारण प्रखंड में अतिरिक्त व्यवस्था करने की आवश्यकता है। राज्य सीमा के साथ बड़ी संख्या में कामगारों की घर वापसी के बीच सामुदायिक अस्पताल में महज एक एमबीबीएस चिकित्सक ही सेवा दे रहे हैं । इनके साथ पांच अन्य आयुष चिकित्सक भी सेवारत हैं। राज्य सीमा चोरदाहा में भी सीमा प्रवेश करने वाले स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। वहीं चोरदाहा चेकपोस्ट पर भी सेवा विस्तार करने की आवश्यकता है। वहां लगाये गये टेंट गर्मी व तेज हवा के थपेडों के बीच फट चुके हैं। स्थल पर पानी व बिजली की व्यवस्था की आवश्यकता है। इधर बुधवार को एसडीओ ताराचंद्र व एसडीपीओ मनीष कुमार ने सामुदायिक अस्पताल व चेकपोस्ट पर जाकर समस्त प्रक्रिया को देखा तथा आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश दिए।