प्रशिक्षण विद्यालय बना आइसोलेशन वार्ड
संस हजारीबाग कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासनिक तैयारियों के क्रम में वनपा
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 08:07 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 06:19 AM (IST)
संस, हजारीबाग : कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासनिक तैयारियों के क्रम में वनपाल संरक्षी प्रशिक्षण विद्यालय को हजारीबाग में एक और आइसोलेशन केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इस संबंध में निदेशक वनपाल संरक्षी ने जिला प्रशासन को प्रशिक्षण विद्यालय हस्तगत कर दिया है। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर हजारीबाग को कोविड-19 अस्पताल के मानकों के अनुरूप जरूरी आवासन सुविधा, खानपान की व्यवस्था एवं उपलब्ध आधारित संसाधनों का उपयोग करते हुए आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों को पर्यवेक्षक तथा अन्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त करने के आदेश दिए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें