100 घरों को 20 दिनों के लिए लिया गोद
बड़कागांव लॉकडान सफल बनाने के लिए ह•ारीबा़ग निवासी इंडियन आयल डीलर बरही के मास
बड़कागांव : लॉकडान सफल बनाने के लिए ह•ारीबा़ग निवासी इंडियन आयल डीलर बरही के मासूम परवेज, व महजबीन खानम ने बड़कागांव के एक सौ हिदू -मुस्लिम परिवारों को 20 दिनों के लिए गोद लिया है। हजारीबाग से आकर बड़कागांव में 100 परिवारों को चावल, दाल, आटा, आलू, सरसों तेल, प्याज आदि खाद्य सामग्रियों को वितरण किया। यह काम वह लोग आगामी 20 दिनों तक करते रहेंगे। इस संबंध में श्री परवेज ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस है। इससे जंग लड़कर हमें जीतना है। इसके लिए हम सभी को लॉक डॉन का पालन करना जरूरी है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे, गरीबों को दिक्कत न हो, इसके लिए मैं यथासंभव प्रयास करता रहूंगा। आगे कहा कि बड़कागांव मेरी जन्म स्थली है। इसलिए मैं हजारीबाग से बड़कागांव में आकर मैं गरीबों की सेवा में लगा हूं।मौके पर मो तकरीमुल्लाह, मो फिरोज समेत अन्य लोग शामिल थे।