आकस्मिक खाद्यान्न कोष से बंटा राशन
बरही (हजारीबाग) बरही के बरसोत में झारखंड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष से जिनका राशनक
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 08:49 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 06:19 AM (IST)
बरही (हजारीबाग): बरही के बरसोत में झारखंड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष से जिनका राशनकार्ड नहीं है वैसे गरीब को राशन दिया गया। जरूरत के तहत किसी को 10 केजी तो किसी को 9 केजी करके चावल वितरण किया गया। चावल वितरण मुखिया सीता देवी व पंचायत सेवक केदार साव के माध्यम से किया गया। मुखिया सीता देवी ने बताया कि कुछ गरीब छूट गए हैं। उसकी व्यवस्था जल्द की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार राशनकार्ड से वंचित गरीब परिवारों की सूची आज दी गई है।जिसमें 181 परिवार शामिल है। वहीं उन्होंने कहा कि सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें