राहगीरों को पुलिस करा रही भोजन
हजारीबाग संकट के दौरान पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ लोगों को भोजन भी करा रही है। हजारीब
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 08:18 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:12 AM (IST)
हजारीबाग : संकट के दौरान पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ लोगों को भोजन भी करा रही है। हजारीबाग में इन दिनों पुलिस यहीं काम कर रही है। एसपी मयूर पटेल के निर्देश पर संबंधित थानों के थानेदार यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बाहर से आ रहे लोगों को भी भोजन दिया जा रहा है। वही एसपी ने अपील
ने लोगों से अनावश्यक नहीं निकलने, घर में रहने की अपील की है। एसपी के निर्देश के बाद जिले में ऐसे कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों को भोजन कराते देखा गया। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन और पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन के लोग सेवा का कार्य कर रहे हैं।। पुलिसिया सेवा देख कर राहगीर हाथ जोड़ कर उन्हें प्रणाम करते दिखाई पड़े।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें