केरेडारी प्रखंड 73859 मतदाता करेंगे मतदान
केरेडारी तीसरे चरण के मतदान गुरुवार को होने हैं। इसे लेकर केरेडारी प्रखंड भी त
केरेडारी: तीसरे चरण के मतदान गुरुवार को होने हैं। इसे लेकर केरेडारी प्रखंड भी तैयार है।
इसके मुताबिक अब विधान सभा चुनाव के दौरान केरेडारी प्रखंड के 90 और टंडवा प्रखंड के 20 अर्थात कुल 110 बूथों के कुल 73859 मतदाता अपने मतदान का उपयोग करेंगे। इसमें इस बार पहली बार नए मतदाता की संख्या 1693 होगी। इनकी आयु 18-19 वर्ष की है। जबकि युवा मतदाताओं की संख्या 21522 है। इनमें 20-29 आयु वर्ग के मतदाता है। बताया जाता है कि युवा मतदाताओं जिनकी कुल संख्या 23215 है। इनका मत इस बार काफी महत्वपूर्ण होगा। जबकि दूसरी ओर केरेडारी प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 73859 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 39756 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 34103 है। इस प्रकार चुनाव आयोग ने स्वीप कार्यक्रम चला रखा है। इसमें महिला मतदाताओं की भागीदारी देखते हुए इस बार महिलाओं का मतदान का प्रतिशत किसी भी प्रत्याशी की जीत में अहम भूमिका मानी जा रही है।