Move to Jagran APP

पहले पिता, फिर मां और अब बेटी मैदान में

हजारीबाग हजारीबाग लोसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र प्रमंडलीय मुख्यालय

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 10:01 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:20 AM (IST)
पहले पिता, फिर मां और अब बेटी मैदान में
पहले पिता, फिर मां और अब बेटी मैदान में

हजारीबाग : हजारीबाग लोसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र प्रमंडलीय मुख्यालय हजारीबाग के बड़कागांव और केरेडारी तथा रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड को समेटे हुए है। बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र की जनसंख्या 497949 है। मतदाताओं की संख्या 336748 और मतदान केंद्रों की संख्या 465 है। इस विधान सभा क्षेत्र की अपनी कई विशेषताएं रही है। पहली और प्रमुख विशेषता यह रही है कि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालों की हैट्रिक बनाने की परांपरा है। स्थापान काल से राजा रामगढ़ कामाख्या नारायण सिंह, उनके बाद हजारीबाग के महेश राम, फिर भाकपा के रमेंद्र कुमार, उसके उपरांत भाजपा के लोकनाथ महतो इस परांपरा को निभा चुके हैं। अब बारी है कांग्रेस प्रत्यशी और विधायक पुत्री अधिवक्ता अंबा प्रसाद की। वर्ष 2009 के चुनाव में उनके पिता योगेंद्र साव विधायक चुके गए।उन्हें झारखंड के कृषि मंत्री का रुत्बा भी प्राप्त हुआ। अगले चुनाव यानी वर्ष 2014 के चुनाव में अदालती आदेश के कारण पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया और उनकी पत्नी को टिकट मिला। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप् में विजयश्री प्राप्त हुइ। उसके बाद आसन्न चुनाव में विधायक निर्मला देवी भी अदालती चक्कर में पड़ गई और इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर उनकी पुत्री अंबा प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। अब कांग्रेस प्रत्यशी अंबा प्रसद पर विधान सभा क्षेत्र की हैट्रिक की परांपरा निभाने की चुनौती मिली है। इस प्रकार पहले पिता, उसके बाद मां तथा इस बार बेटी कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में है। पहले पूर्व विधायक योगेंद्र साव अदालती आदेश के कारण चुनावी मैदान से हटे तो उनकी पत्नी विधायक बनी, इसके इसके बाद विधायक निर्मला देवी आरोपी बनाइ गई तो इस बार उनकी पुत्री को चुनौती दी गई है। अब देखना होगा कांग्रेस प्रत्याशी इस चुनौती पर कितनी खरी उतरती है। बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र में तीन बार से एक ही परिवार को कांग्रेस का टिकट मिल रहा है। इस चुनौती को स्वीकारते हुए कांग्रेस प्रत्याशी जी तोड़ मेहनत कर रही हौ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.