बरही में भाजपाइयों ने बनाई रणनीति
बरही बरही विधानसभा से मनोज कुमार यादव के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद लगभ
बरही : बरही विधानसभा से मनोज कुमार यादव के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद लगभग 30 वर्षों का बरही कांग्रेस कार्यालय अब भाजपा कार्यालय में तब्दील हो गया। कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मौके परक्षेत्र के भाजपा के नए पुराने कार्यकर्ता भारी संख्या में एकजुटता के साथ शामिल हुए। इस बीच कार्यालय परिसर में विधानसभा स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई। बैठक का संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनोज यादव ने कहा कि हमने कोई शर्त रखकर भाजपा में नहीं आए हैं, संगठन ने मुझ पर विश्वास कर भाजपा में शामिल किया और टिकट दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप ने कहा कि बरही विस में भाजपा का कोई विरोधी नहीं बचा, जनता भाजपा के साथ है। मौके पर जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, रमेश ठाकुर, मोतीलाल चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, शम्भू नाथ केशरी आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।