Move to Jagran APP

कमल कलश यात्रा को बनाएं सफल

बरही (हजारीबाग) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के बैनर तले बरही के धोबी टोला व तेली ट

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 09:32 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:31 AM (IST)
कमल कलश यात्रा को बनाएं सफल
कमल कलश यात्रा को बनाएं सफल

बरही (हजारीबाग): भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के बैनर तले बरही के धोबी टोला व तेली टोला में जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणुका देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता देवी, समापन रिकी कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन वार्ड सदस्य अनुसुइया देवी ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री काजल प्रधान शामिल हुई। मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री काजल प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना, उज्जवला योजना, महिलाओं के नाम एक रुपए में रजिस्ट्री, घर-घर शौचालय जैसे कार्य महिला हित और महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणुका देवी ने कहा कि सभी महिलाओं को एकजुट होकर कमल कलश यात्रा को सफल बनाना है। इसके लिए जल्द ही पंचायत स्तर पर बैठक कर रणनीति बनाएं। बैठक में बरही पश्चिमी महामंत्री संगीता शर्मा, कुसुम देवी, रेणु देवी, प्रतिमा देवी, मंजू देवी, सीता देवी, आशा देवी, प्रमिला देवी सहित कई महिला मौजूद थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.