गोपाष्टमी मेला 4 नवंबर को
हजारीबाग आगामी चार नवंबर को सीतागढ़ा गोशाला में गोपाष्टमी मेला का आयोजन किया जाएगा। य
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 09:24 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 09:24 PM (IST)
हजारीबाग : आगामी चार नवंबर को सीतागढ़ा गोशाला में गोपाष्टमी मेला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पिजरापोल सोसायटी के हजारीबाग सह गोशाला अध्यक्ष सुमेर सेठी ने दी। बताया कि पूजन को लेकर पिजरापोल सोसाइटी द्वारा भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। पूजन का आयोजन पिजरा पोल सोसाइटी द्वारा किया जाता है। चार नवंबर को आयोजित मेला में शहरी क्षेत्र के महेश सोनी चौक से मेला में आने और जाने के लिए नि: शुल्क बस सेवा की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा गौपाष्टी के दिन गौ पूजन और मेला का भी आयोजन किया गया है। श्री सेठी ने बताया कि भारतीय चितन, परंपरा और संस्कृति में गौ हमेशा समृद्धि की प्रतीक रहा है। गौ माता उन्नत संस्कृति की प्रतीक है। इसमें सभी देवी देवताओं का समावेश है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें