रविदास महासभा की ग्राम कमेटी गठित
बड़कागांव प्रखंड के रविदास महासभा के द्वारा ग्राम महूगाई कला में बैठक कर ग्राम कमेट
बड़कागांव : प्रखंड के रविदास महासभा के द्वारा ग्राम महूगाई कला में बैठक कर ग्राम कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम व संचालन महासभा के प्रखंड महासचिव कृष्णा राम आर्ट ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम कमेटी का अध्यक्ष बसंत राम को मनोनीत किया गया। जबकि सचिव फूलचंद राम , कोषाध्यक्ष सनी कुमार दास , महासचिव मदन कुमार रवि , उपाध्यक्ष दिल चंद राम, संगठन मंत्री महेंद्र राम, संयोजक ननकू रविदास, संरक्षक बंगाली कुमार रवि और ग्राम प्रवक्ता चेतलाल को बनाया गया वहीं महिलाओं ने सर्वसम्मति हेमावती देवी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ममता देवी, सचिव सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष मालती देवी और महासचिव आशा देवी को चयनित किया गया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम ने कहा ग्राम कमेटी का गठन करने का लक्ष्य समाज को शिक्षित एवं जागरूक बनाना है। अपने समाज के लोगों को उच्च से उच्च शिक्षा दिलाकर ही हम अपने समाज व घर को आगे बढ़ा सकते हैं। बैठक में प्रखण्ड संयोजक अकेश्वर राम,चंद्रदेव राम, इंद्रदेव राम, बिनोद दास ,महेश राम, किशुन राम ,त्रिवेणी दास ,इन्दर रविदास, आनंदी राम, साबिया देवी ,मोसमत सरिता, उर्मिला देवी आदि मौजूद थे।