Move to Jagran APP

घर पहुंचा 2 मजदूरों का शव, महाराष्‍ट्र में टावर से गिरकर हुई थी मौत Hazaribagh News

महाराष्ट्र के नागपुर में ट्रांसमिशन टावर से गिरने से मरे मजदूरों में विष्णुगढ़ भेलवारा 25 वर्षीय महेश विश्वकर्मा का शव देखते ही उसकी 5 माह की गर्भवती पत्नी सुनीता देवी बेहोश हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 09:52 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 10:23 AM (IST)
घर पहुंचा 2 मजदूरों का शव, महाराष्‍ट्र में टावर से गिरकर हुई थी मौत Hazaribagh News
घर पहुंचा 2 मजदूरों का शव, महाराष्‍ट्र में टावर से गिरकर हुई थी मौत Hazaribagh News

हजारीबाग, जेएनएन। महाराष्‍ट्र के नागपुर में बिजली के ट्रांसमिशन टावर से गिरकर जान गंवाने वाले 2 मजदूरों का शव गुरुवार को हजारीबाग पहुंचा। 2 दिन पूर्व इनकी मौत हो गई थी। शव के घर पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। महाराष्ट्र के नागपुर में ट्रांसमिशन टावर से गिरने से मरे मजदूरों में विष्णुगढ़ भेलवारा 25 वर्षीय महेश विश्वकर्मा का शव देखते ही उसकी 5 माह की गर्भवती पत्नी सुनीता देवी बेहोश हो गई।.परिजनों की चीत्कार से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

loksabha election banner

दो दिन पहले महाराष्ट्र के नागपुर में टावर से गिरने पर झारखंड के दो मजदूरों की मौत हो गई थी। हादसे के शिकार हुए मजदूर हजारीबाग और गिरिडीह निवासी हैं। सोमवार की शाम में यह हादसा तब हुआ जब वे ट्रांसमिशन लाइन में काम कर रहे थे। हजारीबाग के विष्णुगढ़ निवासी 25 वर्षीय महेश विश्वकर्मा और गिरिडीह सरिया निवासी 30 वर्षीय तेजो महतो टावर पर चढ़ने के दौरान गिर गए थे। टावर से गिरने से दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। महेश विश्वकर्मा के घर शव पहुंचने पर कोहराम मचा है।

नागपुर में टावर से गिरने से मृत प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा बगोदर

गुरुवार की सुबह  मृतक प्रवासी मजदूर तेजो महतो का पार्थिव शरीर नागपुर (महाराष्ट्र) से बगोदर थाना अंतर्गत देवराडीह के गम्हरिया टांड गांव पहुंचा।पार्थिव शरीर के घर आते ही परिजनों और ग्रामीणों के क्रंदन से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों को दुख की घड़ी में सांत्वना देने  बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, माले के प्रखण्ड सचिव पवन महतो,  पूरन कुमार महतो, जिप सदस्य सरिता महतो  मुखिया कैलाश महतो, धीरन सिंह आदि पहुंचे थे। पार्थिव शरीर के साथ कोई मुआवजा सहायता राशि कंपनी द्वारा नहीं भेजने से परिजनों तथा ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.