विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग में मुख्यमंत्री पशुधन योजना से 26 लाभुक हुए आत्मनिर्भर, बांटें गए सूकर और बतख

Published: Thu, 16 Apr 2026 05:54 PM (IST)

हजारीबाग के इचाक प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 26 लाभुकों को सूकर और बतख वितरित किए गए। वित्तीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, इचाक (हजारीबाग)। प्रखंड परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सूकर पालन एवं बतख पालन योजना का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत कुल 26 लाभुकों को योजना से लाभान्वित किया गया।

सूकर पालन योजना के तहत 13 लाभुकों को जोड़ा गया, जिसमें प्रत्येक लाभुक को 4 सूकर एवं 1 सूकरी प्रदान की गई। वहीं, बतख पालन योजना के तहत भी 13 लाभुकों के बीच प्रति लाभुक 30-30 बतख का वितरण किया गया।

यह वितरण कार्यक्रम रामगढ़ पशु विकास फार्म के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख पार्वती देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. नकुल मोदी एवं पशुधन सहायक प्रियंका कुमारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लाभुकों को पशुपालन के प्रति जागरूक करते हुए इसे आय का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

साथ ही लाभुकों को पशुओं की समुचित देखभाल एवं नियमित टीकाकरण की जानकारी भी दी गई। अंत में लाभुकों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योजनाओं का सही उपयोग कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें- रांची-पटना होकर चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, सीनियर सिटिजन को महाकाल-सोमनाथ-नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के कराएगी दर्शन

यह भी पढ़ें- सारंडा के जंगलों में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल