विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग में विकास योजनाओं की सौगात, मासीपीरी-कपका सड़क और चेकडैम निर्माण को हरी झंडी

Published: Wed, 08 Jul 2026 06:15 PM (IST)

बरकट्ठा प्रखंड में विधायक अमित कुमार यादव ने लगभग तीन करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

AI Generated Image

AI Generated Image

HighLights

  1. बरकट्ठा में तीन करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास।

  2. मासीपीरी-कपका सड़क और सलैया चेकडैम का निर्माण शुरू।

  3. सिंचाई और पेयजल व्यवस्था में सुधार का लक्ष्य।

संवाद सूत्र, बरकट्ठा (हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए गुरुवार को लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत वाली दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मासीपीरी से कपका तक आरईओ सड़क निर्माण तथा सलैया स्थित बरसोती नदी पर चेकडैम सह लिफ्ट इरिगेशन योजना का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं और ऐसा कोई गांव नहीं बचा है, जहां विकास योजनाएं नहीं पहुंच रही हों।

उन्होंने कहा कि सलैया की चेकडैम सह लिफ्ट इरिगेशन योजना पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए एक पायलट परियोजना होगी। इसके सफल क्रियान्वयन से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Hazaribagh News

उन्होंने बताया कि इसके बाद सूरजकुंड नदी पर भी चेकडैम निर्माण की योजना है। इस परियोजना के माध्यम से सूरजकुंड परिसर एवं गेस्ट हाउस में पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि योजना का टेंडर जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रेणु देवी, मुखिया कमलेश कुमार, मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल, सांसद प्रतिनिधि परमेश्वर साव, भोला प्रसाद, उमेश कुमार, शिवकुमार प्रसाद, हीरालाल प्रसाद, बालेश्वर ठाकुर, परमानंद कुमार, रीतलाल प्रसाद, बुलाकी प्रसाद, टुकलाल प्रसाद, राजकुमार मंडल, अजय मंडल, त्रिवेणी यादव, विकास कुमार, मनोज प्रसाद, राजू प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, राजदेव प्रसाद, बबलू कुमार, नागेश्वर दास, गणेश प्रसाद, यशराज शाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 6 महीने, 58 केस और 82 गिरफ्तारियां: चतरा बना नशा तस्करी का गढ़; कई राज्यों की जेलों में बंद जिले के युवा

यह भी पढ़ें- गिरिडीह के होटल डिस्कवरी में छापेमारी, महिला-पुरुष को साथ देख दंग रह गई पुलिस; चार गिरफ्तार, संचालक फरार