देसी शराब व जावा महुआ बरामद, तीन पर प्रथमिकी
संवाद सहयोगी हजारीबाग उत्पाद विभाग ने गुरुवार को बड़कागांव के आशना और नापो में छापे
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 11:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी , हजारीबाग : उत्पाद विभाग ने गुरुवार को बड़कागांव के आशना और नापो में छापेमारी कर 100 लीटर देसी शराब और 500 केजी जावा महुआ बरामद किया है। दरोगा राजीव नयन के अगुवाई में छापेमारी की गई। छापेमारी में सोना शॉ सहित तीन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों पूर्व के शराब तस्कर है और इन पर प्राथमिकी दर्ज है। राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में यह कार्यवाही की गई। कोई भी व्यक्ति उत्पाद कार्यालय में सूचना देकर अवैध शराब धंधे की जानकारी दे सकता है। उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। छापेमारी में राजीव नयन, जितेंद्र कुमार, के अलावा उत्पाद के रंजन कुमार, होम गार्ड के शेखर कुमार, अजय कुमार,प्रकाश यादव, दीपक मेहता, प्रवीण मुंडा सहित अन्य शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें