विवेकानंद स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना बाल दिवस
हजारीबाग श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम विवेकानंद सेन्ट्रल स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मन
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:16 AM (IST)
हजारीबाग : श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम विवेकानंद सेन्ट्रल स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर प्राचार्या मौसमी मैती ने बताया कि बाल दिवस हम लोग प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर मनाते है। उन्हें बच्चों के प्रति विशेष लगाव था। बच्चें देश के भविष्य होते है। कार्यक्रम में स्कूल सचिव स्वामी तपानंद जी महराज, समाप्ती पॉल, सोमा पॉल सहित कई लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें