बीमारी से बचने के लिए स्वदेश लौटना चाहते हैं मजदूर
संसू विष्णुगढ़ रोजगार की तलाश में पश्चिम अफ्रीकी देश गए प्रखंड के युवकों ने किसी अज्ञात
संसू, विष्णुगढ़ : रोजगार की तलाश में पश्चिम अफ्रीकी देश गए प्रखंड के युवकों ने किसी अज्ञात बीमारी से बचने के लिए वहां से वापस अपना घर लौटना चाहते हैं। लेकिन जिस कंपनी में वे काम कर रहे हैं, वह वहां से वापस लौटने का खर्च नहीं दे रही है। लिहाजा वे वापिस घर लौटने में असमर्थ हैं। यह जानकारी उन्होंने वीडियो वायरल कर दी है। उन देशों में फंस जानेवाले मजदूरों में विष्णुगढ़ के करगालो के राजू रजवार, अमोध कुमार महतो, प्रकाश महतो, अशोक रजवार, मनोज कुमार साव, बलकमका के अर्जुन महतो, महादेव गंझू, मडमो के खिरोधर महतो, फाराचांच के दुलारचंद महतो, बोरागढा के जितेंद्र महतो के अलावा तुकतुको के जितेंद्र कुमार महतो, घुजाडीह के थानू महतो, बरकट्टा के सुनील कुमार, जिवाधन महतो, नारायणपुर के बालेश्वर गंझू शामिल हैं। ज्ञात हो कि रोजगार की तलाश में महज दो से तीन माह पूर्व ट्रांसमिशन लाईन में काम करने ये मजदूर पश्चिम अफ्रिकी देश के सिएरा लियोन गए थे। वहीं विगत 10 अगस्त को पश्चिम अफ्रिका के सिएरा लियोन में बीमारी की वजह से विष्णुगढ़ के करगालो के रूपलाल महतो की मौत हो चुकी है। अभी तक उसका शव भी घर तक नहीं पहुंचा पाया है। इसके अलावा भी कई मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं बीमारी को लेकर कई मजदूर वहां से वापस अपने घर लौट चुके हैं।