मोबाइल से ले रहा था फोटो, अजगर ने काटा
संसू विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत स्थित अंबाटांड गांव के भरण बेड़ा जामुन टांड में र
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 07:33 PM (IST)
संसू, विष्णुगढ़ : प्रखंड के जोबर पंचायत स्थित अंबाटांड गांव के भरण बेड़ा जामुन टांड में रविवार की शाम अचानक जंगल से निकल कर एक अजगर रास्ते में आ गया। वहां से गुजर रहे गांव के युवक कैलाश महतो ने मोबाइल फोन से उसकी तस्वीर लेनी चाही। इसी दौरान अजगर युवक के हाथ में काट लिया। इससे युवक के हाथ में घाव बन गया है। उसे इलाज के लिए गोमियां स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह जानकारी अंबाटांड के समाजसेवी दौलत महतो ने दी है। मौके पर पहुंचे लोगों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग के कर्मियो को इसकी सूचना दी। वन विभाग के कर्मियो ने अजगर को जंगल में छोड़ने को कहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें