चैती दुर्गा मंडपो का खुला पट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ में नव पत्रिका आगमन के साथ शुक्रवार को यहां के चैती दुर्गा मंडप का
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 08:50 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 08:50 PM (IST)
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ में नव पत्रिका आगमन के साथ शुक्रवार को यहां के चैती दुर्गा मंडप का पट पूजा अर्चना के लिए खोल दिया गया। गुरुवार की शाम आमंत्रण दिए जाने के बाद इसके दूसरे दिन शुक्रवार को विष्णुगढ़ के बड़की बंधियां में पूजा अर्चना कर वहां से नवपत्रिका श्रद्धापूर्वक चैती दुर्गा मंडप लाया गया। इसी के साथ दुर्गा की दर्शन करने के अलावा पूजा अर्चना करने के लिए मंडप के पट खोला गया। पट खुलते ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें