कराली गांव में दो गुटों में पत्थरबाजी, दर्जनों घायल
केरेडारी थाना क्षेत्र के गांव कराली में गुरुवार की देर शाम दो गुटों के बीच जमकर पत्
केरेडारी : थाना क्षेत्र के गांव कराली में गुरुवार की देर शाम दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग घायल भी हुए। इसमें गंभीर रूप से घायल सतेंद्र सिंह और गुलबी देवी को रेफर कर दिया गया। जबकि घायल नरेश राम, पिटू कुमार, अनुज कुमार, सरयु राम, इंद्रु राम, राकेश कुमार, सुरज कुमार, विशेश्वर सिंह, राहुल कुमार सिंह का नाम शामिल है। हालांकि, गांव के बुजुर्गों और प्रखंड स्तर के जन प्रतिनिधियों के प्रयास से विवाद को सुलझा लिया गया है। क्योंकि उक्त पत्थरबाजी की घटना गांव के दो गुटों के बच्चों द्वारा किया गया था। इसमें गांव के बड़े लोग भी शामिल हो गए। बताया जाता है कि यदि समय रहते पुलिस प्रशासन ओर
बुजुर्ग लोग हस्तक्षेप नहीं करते तो बात काफी बिगड़ जाती। इस प्रयास के लिए
ग्राम कराली के सैकड़ों लोगों ने पुलिस प्रशासन और प्रतिनिधियों को साधुवाद
दिया है। उक्त विवाद को सुलझाने में विस सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार,
कुलदीप तिवारी, पैरू प्रताप, गोपाल ओझा, मुखिया तापेश्वर साव, राकेश
रंजन दुबे, वैद्यनाथ महतो, नारायण राम, विशेश्वर राम, अर्जुन राम, कामेश्वर
सिंह, रामेश्वर साव, सुबोध सिंह, सुरेश साव, मनोज सिंह, बद्रीनारायण सिंह,
बैजनाथ तिवारी, जगदीश सिंह, प्रीतम साव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।