शांति सौहार्द से मनाएं रंगों का त्यौहार : मनोज यादव
चौपारण प्रखंड के पौराणिक ऐतिहासिक शिवालय ताजपुर प्रांगण में मंगलवार को होली मिलन समार
चौपारण: प्रखंड के पौराणिक ऐतिहासिक शिवालय ताजपुर प्रांगण में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। होली मिलन समारोह में शामिल विधायक मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर गुलाल लगाए। होली के गीतों पर खूब ठुमका लगाया। श्री यादव ने कहा कि सारे गिले शिकवे को भूलकर दिल से दिल लगाने का त्यौहार है होली। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली के धुन पर लोग झुमतें रहे। विधायक श्री यादव ने भी जमकर होली गीतों का आनंद उठाया। समारोह में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। समारोह में जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, विस यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद यादव, प्रखंड अध्यक्ष रंजन सिंह, रेवाली पासवान, मुखिया विनोद सिंह, रितेश सिंह, शम्भूनारायन सिंह, पप्पू कुमार, अशोक केसरी,नरेश पासवान,भुनेश्वर यादव उर्फ पहलवान जी,अभिमन्यु प्रसाद भगत,भोला राणा, बिरेन्द्र रजक, बिराज रविदास, आदित्य चौरसिया, सुनील सिंह, प्रकाश वर्णवाल, कृष्णा रविदास, दिलीप राणा, राजकुमार यादव, मो.सफाल, मो. जमाल, बबलू सिंह, रविश सिंह, संजय सिंह, ,सहदेव यादव, संजय यादव, सन्नी अग्रवाल, प्रदीप चन्द्रवंशी, गोपाल केसरी, मंटू कुमार, शशि शेखर, बिनोद सिंह सहित कई लोग शामिल थे।