महफिल बीच उड़े अबीर और गुलाल
बरही (हजारीबाग) अनुमंडल स्तरीय बुद्धिजीवी मंच सह झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की बैठक
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 06:47 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 06:47 PM (IST)
बरही (हजारीबाग) : अनुमंडल स्तरीय बुद्धिजीवी मंच सह झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की बैठक बुद्धिजीवी मंच कार्यालय में हुई। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ईशो सिंह एवं संचालन महासचिव महेंद्र प्रसाद दुबे ने किया। मौके पर होली मिलन समारोह किया गया। जिसमें भजन कीर्तन के साथ सुरों की महफिल सजी। वहीं जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए गए। लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष ईशो सिंह ने कहा होली रंगों व भाईचारगी का पर्व है। मौके पर इशो सिंह, महेंद्र प्रसाद दुबे, श्रीकांत पांडे, कामता सिंह, रविद्र प्रसाद गुप्ता, रामचंद्र पांडे, साधुशरण दास, गणेशलाल गुरनानी, काशी सिंह, मदन राम, नकुलदेव राणा, राम प्रसाद राम, रामनाथ प्रसाद सहित मंच के कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें