Move to Jagran APP

न्याय और शांति के लिए आगें आएं महिलाएं

विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा में आयोजित महिला सम्मेलन में न्याय और शांति के लिए आधी दुनियां

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 08:30 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 08:30 PM (IST)
न्याय और शांति के लिए आगें आएं महिलाएं
न्याय और शांति के लिए आगें आएं महिलाएं

विष्णुगढ़ : प्रखंड के भेलवारा में आयोजित महिला सम्मेलन में न्याय और शांति के लिए आधी दुनियां को आगे आने की जरूरत पर जोर दिया गया। एकता परिषद के आयोजित सम्मेलन में उपस्थित संगठन के संरक्षक राम स्वरूप तिवारी ने कहा कि आज के अफरा तफरी के माहौल में घर से लेकर बाहर तक में अशांति की स्थिति कायम हो रह गई है। कहीं से अच्छे संदेश का आना दुलर्भ बना हुआ है। आज के अशांत माहौल में शांति बहाली के लिए आधी दुनियां को आगे आना चाहिए। उन्होंने हक के लिए महिलाओं से क‌र्त्तव्य से भली भांति रूबरू होने पर जोर देते हुए कहा कि जवाबदेही से कोई बच नहीं सकता है। मामले को दूसरों को स्थानांतरण करने से कोई अपने क‌र्त्तव्य से बच नहीं सकता है। अधिकार से पहले क‌र्त्तव्य को जानना जरूरी है। महिला सम्मेलन का उद्घाटन जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल ने किया। मौके पर उपस्थित महिलाओं से कहा कि सभी जीवों में श्रेष्ठ मानव है। इसमें महिलाओं की अहमितयत खास है। घर परिवार की तरक्की से लेकर समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। मानव को जानवरों सा व्यवहार नहीं करना चाहिए। मानव को शांति और परोपकार के प्रति सजगता से कार्य करने की जरूरत पर जोर दिया गया। मौके पर एकता परिषद के पदाधिकारी चुनूलाल सोरेन, दुलारी मुर्मू, रीता टूडू, बडकी देवी, सुनिता मरांडी, बिदिया देवी, शांति सोरेन, चांदमुनी टुडू, मोती लाल मरांडी के अलावा विभिन्न गांवों की महिलाएं उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.