Move to Jagran APP

पीएम आवास के लाभुकों की सूची में जांच की मांग

बड़कागांव प्रखंड के सिकरी पंचायत के लोगों ने उपायुक्त को आवेदन देकर पंचायत के मुखिया

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 07:48 PM (IST)
पीएम आवास के लाभुकों की सूची में जांच की मांग
पीएम आवास के लाभुकों की सूची में जांच की मांग

बड़कागांव : प्रखंड के सिकरी पंचायत के लोगों ने उपायुक्त को आवेदन देकर पंचायत के मुखिया आशा सिंह व उनके पति कृष्णा सिंह पर मनमानी करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची में अवैध तरीके से लोगों का नाम जोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदन में पूर्व में वृद्धा पेंशन, कंबल वितरण, गैस वितरण, राशन कार्ड में अवैध ढंग से लोगों का नाम बिना आम सभा किए सूची में जोड़ा गया है। आवेदन में मुखिया आशा सिंह का नाम भी क्रम संख्या 27 के तहत प्रधानमंत्री आवास के लिए अंकित है। साथ ही साथ मुखिया के ससुर बसंत नारायण सिंह क्रम संख्या 32 तथा देवर रामजी प्रसाद सिंह क्रम संख्या 46 में अंकित है। सूची में दर्ज 80 प्रतिशत लोग सुखी संपन्न है। आवेदन में पूर्व मुखिया प्रभु महतो, दिलीप कुमार महतो, करण पटेल, योगेश्वर महतो, करम महतो, नरेश पासवान, हेमलाल महतो, बसंती देवी, कविता देवी, लाखो देवी, नमिता कुमारी, महावीर महतो, रेवालाल महतो, गिरीनाथ महतो, कंचन देवी, चंदन महतो, मो उगनी देवी, अनिता कुमारी देवी, गुरदयाल महतो, रूणा देवी, दिलचंद्र महतो, नंद किशोर महतो, जीवन महतो, सालो देवी, चिता देवी, सुखदेव महतो, दामोदर महतो, दुलारी मसोमात सहित कई लोग शामिल हैं। आवेदन का प्रतिलिपि बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दी गई है। वही मुखिया पति कृष्णा सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि वे किसी भी जांच को तैयार हैं

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.