कर्णपुरा महिला समाज ने मनाया होली मिलन
बड़कागांव कर्णपुरा महिला समाज के होली मिलन समारोह का आयोजन बड़कागांव के विश्रामपुर
बड़कागांव : कर्णपुरा महिला समाज के होली मिलन समारोह का आयोजन बड़कागांव के विश्रामपुर शिव मंदिर परिसर में पंसस बासमती कुमारी की अध्यक्षता में हुआ। समारोह का संचालन सचिव कुमारी गिन्नी वर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव प्रमुख राज मुन्नी देवी व अन्य अतिथियों के द्वारा राष्ट्र सम्मान के लिए सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाकर कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन किया गया।
समारोह में अध्यक्षीय स्वागत संबोधन के दौरान पंसस बासमती कुमारी ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बड़कागांव प्रमुख मुन्नी देवी ने होली त्यौहार की मंगल कामनाओं के साथ बधाई देते हुए कहा कि समाज मे जुड़कर महिलाएं आगे आएं , हर संभव हम आप लोगों के साथ हैं।
कार्यक्रम के बीच- बीच में महिलाएं ढोलक- मंजीरा के साथ होली के गीत गाकर आनंद लिया। समारोह को समाज के संरक्षक सुनीता देवी, सचिव कुमारी गिन्नी वर्मा, कोषाध्यक्ष सेवंती कुमारी, पंसस सरिता देवी पूर्व मुखिया मालती देवी, उपाध्यक्ष संगीता देवी, संजू देवी, उपसचिव प्रभा देवी, सावित्री देवी, सांस्कृतिक मंत्री गणिता देवी, अंबिका देव, शीला देवी, रेखा कुमारी, अंजू देवी, सोनी कुमारी, कलावती देवी ने भी संबोधित किया।