महारामनवमी पूजा समिति के चंदन बने अध्यक्ष
बड़कागांव महारामनवमी पूजा मनाने को लेकर राम जानकी मंदिर प्रांगण में महा रामनवमी पूजा स
बड़कागांव: महारामनवमी पूजा मनाने को लेकर राम जानकी मंदिर प्रांगण में महा रामनवमी पूजा समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता तपेश्वर कुमार तापस व संचालन बिदु गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्य रूप से महाराम नवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसमिति से अध्यक्ष चंदन सिंह, सचिव सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार दांगी, उपाध्याय बिट्टू जायसवाल, उपसचिव विजय गुप्ता , उप कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, संगठन मंत्री प्रदीप जायसवाल, झांकी प्रभारी तपेश्वर कुमार तापस, मीडिया प्रभारी पिटू कुशवाहा दिनकर, ताशा पार्टी प्रभारी पप्पू गुप्ता, संयोजक रविद्र श्रीवास्तव ,संरक्षक बिदु गुप्ता, भोला प्रसाद गुप्ता, अरुण कुमार ,महेंद्र गुप्ता, ब्रजकिशोर जयसवाल, जगदीश साहू ,सहदेव साव, अंबिका प्रसाद, मनीराम, मुरली जयसवाल ,अरविद कुमार, पुजारी चितामणि महतो सहित सदस्यों में सानू कुमार ,अजय कुमार, विक्की कुमार, रवि गुप्ता ,आनंद कुमार सहित अन्य सदस्यों को चूना गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम जानकी मंदिर चट्टी महारामनवमी पूजा समिति बड़े धूमधाम से मनाएगी।