जन सुनवाई में प्रधानाचार्यों को दिए कई निर्देश
केरेडारी: प्रखंडस्तरीय सामाजिक अंकेक्षण को ले बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत
केरेडारी: प्रखंडस्तरीय सामाजिक अंकेक्षण को ले बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत सचिवालय केरेडारी में जन सुनवाई की गई। इसमें प्रखंड के दो विद्यालय राजकीय कन्या मध्य विद्यालय और कराली मवि शामिल था। इसमें विद्यालय के सभी स्तरों की जांच और पोषक क्षेत्र के बच्चों के अभिभावक से विद्यालय से संबंधित शिकायत व परामर्श देना शामिल था। इस प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण की जन सुनवाई के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्यों को कई दिशा निर्देश दिए गए। बताया जाता है कि विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर में सुधार करने को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना
ने व शिक्षा विभाग द्वारा एक अहम कदम उठाए गए हैं। इसमें केरेडारी
प्रखंड के दो विद्यालयों में पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमेरिका महतो, प्रधानाध्यापिका पुनम कुमारी, शिक्षक अनिल राणा
आदि उपस्थित थे।