संतो में महान संत थे रैदास : विधायक
इचाक : प्रखंड के पुराना काली मंडा परिसर में मंगलवार को रविदास महासभा परिवार ने समारोह
इचाक : प्रखंड के पुराना काली मंडा परिसर में मंगलवार को रविदास महासभा परिवार ने समारोह आयोजित कर संत शिरोमणि रैदास जी की 643 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर राम व संचालन गंदौरी राम व राजकुमार राम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह बरकट्ठा विधायक प्रो. जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि संतो में महान संत थे रैदास जी। उनके द्वारा बताया गया भक्ति का मार्ग हम सबों के लिए प्रेरणादायक है। मानव उनकी भक्ति मार्ग को अपना कर आत्मा के तार को परमात्मा में जोड़ सकता है। कहा कि संत की संगति से जीवन सफल होता है। उन्होंने लोगो को ईश्या द्वेश भूलकर संतों की संगति में जाने की सलाह दी। जदयू के महासचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि संतों की कोई जात नही होती। जात पात का ढोंग रचने वाले मानव संत नही बन सकता। प्रमुख सरिता देवी ने कहा कि रैदास जी महाराज भक्ति से कही ज्यादा अपने कर्मो में लीन रहते थे। इसके अलावा जेएमएम नेता मनोहर राम, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयनंदन महत, अशोक यादव, मुखिया परमेश्वर रविदास, कर्मवीर ¨सह, मौलाना मोख्तार, नरेश रजक, ओम प्रकाश मेहता, भागवत राम, सेवा राम, केशव राम लक्ष्मण राम, इंद्रदेव मेहता, बच्चू राम, प्रताप देव, डॉ प्रमोद कुमार आदि ने संत रैदास के जीवनी पर प्रकाश डाला। जयंती की शरुआत संत की पूजा अर्चना कर की गई। मौके पर सुबोध राम, शशिकांत भारती, उदय भगत, लक्ष्मण राम, नंदू रविदास, उमेश रविदास, भीम राम, लल्लू राम, बिनोद रवानी, अंजू यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।