बर्ड फ्लू को लेकर रखी जा रही पैनी नजर
हजारीबाग : राज्य के कुछ जिलों में बर्ड बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद प्रमंडलीय मुख्याल
हजारीबाग : राज्य के कुछ जिलों में बर्ड बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद प्रमंडलीय मुख्यालय हजारीबाग में भी विभाग द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है। गोड्डा और गोमिया के मामले को लेकर विभागीय निदेशक से मिले निर्देश के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि जनवरी माह में बिहार के बांका में आए मामले के बाद ही जिले में विशेष एहतियाती कदम उठाए गए थे। इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. ओम प्रकाश पांडेय ने सोमवार को बताया कि नौ जनवरी 2019 को ही बर्ड फ्लू के मद्देनजर जिले में आरआरटी यानी रैपिड रिसपांस टीम का गठन कर दिया गया था। इसकी सूचना विभागीय निदेशक के अलावा जिले के उपायुक्त् को भी दे दी गई थी। झारखंड में मामले सामने आने के बाद आरआरटी को सक्रिय कर दिया गया। जिला मुख्यालय में गठित आआरटी में वरीय पशु चिकित्सक डा. रतन कुमार दूबे के अलावा पेट क्लिनिक प्रभारी और भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रखंडों में विशेष सतर्ककता बरती जा रही है। सभी प्रखंडों में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी और अधीन्स्थ र्कर्मियों को भी विशेंष निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से बिहार के सीमावर्ती प्रखंड चौपारण और प्रभावित जिलों के सीमावर्ती प्रखंड विष्णुगढ में भी पैनी नजर रखी जा रही है। दूसरे राज्य से आने वाले पाल्ट्री उत्पाद और पक्षियों की गहन जांच का निर्देष दिया गया है। उसके बाद ही उन्हें जिले में प्रवेश देने को कहा गया है। इस संबंध में सभी डीएसपी और एसडीओ से भी सहयोग का आग्रह किया गया है। सभी जगह पीपी किट यानी पर्सनल प्रोटेक्शन किट का वितरण किया गया है।