Move to Jagran APP

हेमंत सोरेन कल आएंगे चौपारण व बरही

बरही: बरही में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक बरही प्रधान कार्यालय धनबाद रोड में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 09:29 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 09:29 PM (IST)
हेमंत सोरेन कल आएंगे चौपारण व बरही
हेमंत सोरेन कल आएंगे चौपारण व बरही

बरही: बरही में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक बरही प्रधान कार्यालय धनबाद रोड में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार पाण्डेय व संचालन प्रखंड सचिव इम्तियाज बबलू ने किया। बताया गया कि कल 11 फरवरी को झामुमो केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चौपारण प्रखंड के महराजगंज होते हुए बरही चौक पर आगमन होगा। उक्त झारखंड संघर्ष यात्रा कार्यक्रम को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह व जोश है। हेमंत सोरेन व झारखंड संघर्ष यात्रा का जोरदार स्वागत की तैयारी में झामुमो कार्यकर्ता जुटे हैं। केंद्रीय नेता विनोद विश्वकर्मा ने बताया कि बरही विधानसभा सभा के सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जनता से जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। वहीं सभी से उक्त कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर सभी ने संकल्प लेते हुए हुंकार भरी कि उक्त संघर्ष यात्रा को एतिहासिक बनाने के लिए संकल्पित हैं। इधर विनोद विश्वकर्मा समेत झामुमो की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अलग-अलग टीम बना कर विभिन्न गांव टोला में जाकर जनसंपर्क साधने में लगे हैं। बैठक में तौहीद अली, मनोज केशरी, संजय रविदास, गुलाम मुस्ताफ, मुन्ना मिर्धा, मो. इसराफिल, डा. अली हैदर, विवेक विश्वकर्मा, मो. फरीद, दीपक विश्वकर्मा, बलेश्वर ठाकुर, योगेश केशरी, संजय पासवान आदि भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.