संवेदनशील बूथों का लिया जायजा
बरही : प्रखंड अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों ने गुरुवार को 10 संवेदनशील
बरही : प्रखंड अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों ने गुरुवार को 10 संवेदनशील बूथों का निरीक्षण व एपिक मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसडीपीओ मनीष कुमार, थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार ¨सह, सीओ बृजेश कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ अरुणा कुमारी शामिल थीं। जिन बूथों का निरीक्षण किया गया उनमें बूथ न. 287 के राजकीय मध्य विद्यालय केवाल, बूथ न. 291 मध्य विद्यालय करसो पूर्वी भाग, बूथ न. बूथ न. 346 उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीनगर दक्षिण भाग, बूथ नं 352 मध्य विद्यालय पड़रिया, बूथ नं 354 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलकोको दक्षिण भाग, बूथ नंबर 363 सामुदायिक भवन दूधपनिया, बूथ नंबर 364 मध्य विद्यालय करियातपुर उत्तरी भाग, बूथ न- 347 रानीचुवा, बूथ न- 351 कुटुंबा, बूथ न- 348 चलंगा का किया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि वैसे बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है जो संवेदनशील है। जहां पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति लोगों को वोट देने में परेशानी होती है या वोट देने से वंचित किया जाता है, मन मुताबिक वोट नहीं देने दिया जाता है या किसी पार्टी के द्वारा डरा धमका कर उसे वोट नहीं देने दिया जाता है। हम लोग उनसे मिलकर उन्हें निष्पक्ष रूप से व बिना डरे मतदाता करने के लिए जागरूक कर रहे है। वही उन्होंने ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि यदि आप लोगों को किसी विशेष पार्टी के द्वारा धमकाया या डराया जाता है, या वोट देने से आपको वंचित रखा जाता है तो इसकी जानकारी आप लोग हम लोगों को दें।