विजैया में भीम आर्मी का गठन
बरही : बरही के विजैया पंचायत भवन प्रांगण में भीम आर्मी (भारत एकता मिशन ) की बैठक पूर्वी
बरही : बरही के विजैया पंचायत भवन प्रांगण में भीम आर्मी (भारत एकता मिशन ) की बैठक पूर्वी क्षेत्र के जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि मो. क्यूम की अध्यक्षता में हुई। संचालन बरही प्रखंड अध्यक्ष सूरज दास ने किया। मौके पर भीम आर्मी की विजैया पंचायत स्तरीय कमिटी का गठन किया गया। इसमें कार्तिक पासवान को अध्यक्ष, विद्या सागर को सचिव, इलियास अंसारी को कोषाध्यक्ष, रामकिशुन ठाकुर उपाध्यक्ष, उमेश दास को उपसचिव, सुनील यादव को महासचिव, रामेश्वर राम को महामंत्री, संजय दास को प्रवक्ता, उमेश भारती को संरक्षक, मिडिया प्रभारी प्रकाश कुमार राम, सूचना प्रभारी संतोष पासवान को बनाया गया। वहीं अशोक यादव, रामेश्वर ¨सह, जिवलाल यादव, अर्जुन रविदास, विजय दास, चंद्रिका दास, दिनेश पासवान को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। मौके मो. कैयूम एवं उपस्थित मुखिया दशरथ यादव ने भीम आर्मी को सहयोग करने का भरोसा दिया। अध्यक्ष सुरज दास ने कहा कि हम सभी को हरहाल में अपने संविधान का रक्षा करनी है। बैठक में बरही प्रखंड अध्यक्ष सुरज दास, सचिव रिजवान अली, मिडिया प्रभारी मो. मेराज हुसैन,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राव अंबेडकर, पंसस देवलाल कुशवाहा, गुलाब दास, गुलाब यादव, कार्तिक पासवान, इलियास अंसारी, उमेश दास, अशोक यादव, अर्जुन रविदास चंद्रिका दास, मो ताज, मो. सद्दाम, मो. आलम, मो. मुख्तार आदि मौजूद थे।