एथलेटिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
हजारीबाग : पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सौजन्य तथा जिला
हजारीबाग : पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सौजन्य तथा जिला प्रशासन के तत्वाधान में राज्य स्तरीय अंतर आवासीय एवं डे-बोर्डिंग प्रतियोगिता 2018-19 का उद्घाटन हजारीबाग कर्जन स्टेडियम में शुक्रवार 18 जनवरी, 2019 को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ गुब्बारा उड़कार किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डीआरडीए निदेशक नारायन विज्ञान प्रभाकर, विशिष्ट अतिथि भू-अर्जन-सह-भूमि सुधार पदाधिकारी मो. शब्बीर अहमद थे। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित आवासीय एवं डे-बोर्डिंग ऐथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में गढ़वा, रांची, गुमला, लातेहार, पलामू, हजारीबाग आदि जिलों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ीगण भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 20 जनवरी रविवार को संध्या 3:00 बजे पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्रीमति लुदी कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक अमिता लकड़ा, संयोजक जिला खेल पदाधिकारी, मो. शाहिद अहमद, तकनिकी पदाधिकारी गणों में महासचिव बिरेन्द्र कुमार, बद्रीनाथ गोस्वामी, राजेश्वर प्रसाद सिन्हा, कोलेश्वर गोप, मंसूर आलम, अशोक भट्टाचार्य, सरफराज अहमद, मनोज कुमार, चन्द्रमोहन महतो, मुदसीर खान, ब्लू आकाश, सरफुल्लाह, अनुकम्पा रूण्डा, सोनी कुमारी, राहुल, अख्तर हुसैन, उज्जवल आयकत, चन्द्रशेखर कुमार, विकास कुमार दास, शालिनी ¨सह, दीपक ¨सह, सिद्धार्थ कुमार, अजहर एवं अन्य सहायक तकनीकी पदाधिकारी के साथ सैकड़ो दर्शक एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित थे। 100 मीटर बालिका दौड़ में हजारीबाग की धानो रही अव्व्ल
हजारीबाग : पहले दिन 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथान स्थान धानो कुमारी जिला हजारीबाग, दूसरा स्थान प्रीति लकड़ा जिला हजारीबाग तीसरा स्थान सरवंती कुमारी जिला लातेहार ने प्राप्त किया। पहला इवेंट 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर अंकिता ¨मज, जिला लातेहार (समय 2 मीनट 43.31) दूसरा स्थान जिला हजारीबाग पुष्पा कुमारी (समय 2 मीनट 44.62) तीसरा स्थान पुश्पा कुजूर जिला हजारीबाग (समय 2 मीनट 46.72) में प्राप्त किया। दूसरा इवेंट 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान आशिश कुजूर जिला गुमला, आवासीय (समय 2 मीनट 19.87) दूसरा स्थान रोबिन कुमार जिला राँची, होटवार डे-बोर्डिंग (समय 2 मीनट 21.15) तीसरा स्थान मिथलेश कुमार जिला गढ़वा डे-बोर्डिग (समय 2 मीनट 21.91), तीसरा इवेंट शॉट पुट बालक वर्ग में प्रथम स्थान ब्रजेश उराँव जिला पलामू डे-बोर्डिंग (समय 12.40) दूसरा स्थान रवि प्रकाश जिला गढ़वा डे-बोर्डिंग (समय 12.18) तिसरा स्थान शौरव कुमार पाण्डे जिला गढ़वा डे-बोर्डिंग (समय 11.90), चौथा इवेंट 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथान स्थान धीरज कुमार पहाड़ी जिला राँची होटवार, दूसरा स्थान मुकेश कुमार जिला राँची, होटवार तीसरा स्थान समीर उराँव जिला राँची मोराबादी बने।