झारखंड मुक्ति मोर्चा ही राज्य का करा सकती है संपूर्ण विकास
बड़कागांव : प्रखंड अंतर्गत कुशवाहा धर्मशाला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुड्ड
बड़कागांव : प्रखंड अंतर्गत कुशवाहा धर्मशाला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू रविदास के नेतृत्व में विनोद बिहारी स्मृति दिवस मनाया गया व कंबल वितरण किया गया। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष सफीउल्लाह अंसारी व मंच संचालन किशोर राणा व इंद्रदेव राम के द्वारा किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गुड्डू राम उर्फ दिनेश के नेतृत्व में दूसरे दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी पर विश्वास जताते हुए दर्जनों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। स्मृति दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद मेहता व विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष दिनेश राम उर्फ गुड्डू के द्वारा बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । इस दौरान आम गरीब वृद्धों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर झमन प्रसाद मेहता एवं गुड्डू राम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राजकीय विकास कर सकती है। राज की जनता रघुवर सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। ऊब चुकी है। कार्यक्रम में शामिल लोगों में मुख्य रूप से जिला सदस्य संजय कुमार ¨सह, जिला सह सचिव राकेश मिश्रा, किशोर राणा, युवा नेता पंकज ठाकुर, संजय भुइयां, नंद किशोर भुइयां, मोहम्मद अयूब अंसारी, मो. मजीद अंसारी, मो. सलमा सुल्ताना, शौकत अली, फरीद अंसारी, अशोक गुप्ता प्रकाश राम दुखन भुइयां राजकिशोर भुइयां हरिराम बालेश्वर पासवान के अलावा मोहन कई लोग उपस्थित थे।