मजदूरों की दुर्घटना में मौत पर मिलेगी पांच लाख की सहायता
बड़कागांव : चोपदार बलिया पंचायत भवन में मजदूरों के विकास को लेकर लेबर इंस्पेक्टर सह प्रख
बड़कागांव : चोपदार बलिया पंचायत भवन में मजदूरों के विकास को लेकर लेबर इंस्पेक्टर सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में मजदूरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया वाहिद हुसैन एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अली रजा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में सुनील कुमार के द्वारा मजदूरों को सरकार की ओर से दी जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। उसका लाभ उठाने को मजदूरों से कहा गया। इस दौरान सुनील कुमार ने तमाम मजदूरों से कहा कि आप मजदूर लोग रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें, जब तक आपका रजिस्ट्रेशन नहीं होगा तब तक आपको किसी भी बीमा का लाभ नहीं मिल पाएगा। किसी भी रजिस्टर्ड मजदूर को दुर्घटना में अगर मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 5 लाख व संभावित मौत पर एक लाख की बीमा सरकार के द्वारा रकम दी जाती है। इसके अलावा 60 वर्ष पूरा हो जाने के बाद 1000 प्रति माह पेंशन के रूप में सरकार के द्वारा श्रमिक को दी जाती है।
इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मजदूरों को दी गई। मौके पंसस अली रजा, श्रम नियोजन कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार, श्रमिक मित्र नरेश कुमार, बबीता देवी, महादेव पासवान, शमशेर आलम, अजय गिरी, मोबिन सिद्धकी ,अशोक पासवान, नंदलाल महतो, जगदीश साहू, प्रकाश प्रजापति, डूभन प्रजापति, ललिता देवी, रजिया खातून, मोहम्मद फारूक आदि उपस्थित थे।