Move to Jagran APP

शाकद्वीपीय ब्राह्माण महारैली में धनबाद जाएंगे मगबंधु जासं,

हजारीबाग : स्थानीय बुढ़वा महादेव मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हजारीबाग जिला के

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 05:03 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 05:03 PM (IST)
शाकद्वीपीय ब्राह्माण महारैली में धनबाद जाएंगे मगबंधु

 जासं,
शाकद्वीपीय ब्राह्माण महारैली में धनबाद जाएंगे मगबंधु जासं,

हजारीबाग : स्थानीय बुढ़वा महादेव मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हजारीबाग जिला के सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्माणों की प्रदीप पाठक की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमेटी के सचिव अमित मिश्रा द्वारा तीन प्रस्ताव रखे गए जिसमें सभी लोग ने अपने अपने विचार रखे। आगामी 5 एवं 6 जनवरी 2019 को धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय महासम्मेलन पर सभी मग बंधुओं ने चर्चा की एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। दूसरा प्रस्ताव हजारीबाग में 27 जनवरी 2019 को पूरे जिले का ब्राह्माण समाज का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसमें समाज के लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाने पर सहमति बनी। मौके पर हजारीबाग एवं समाज के लोकप्रिय रहे दारोगा स्व. रामाशंकर मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर फूलों से उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में अधिवक्ता भगवान मिश्रा, नरेश मिश्रा ,जितेंद्र मिश्रा, मिथिलेश कुमार पाठक, सुरेंद्र उपाध्याय, उपेंद्र कुमार उपाध्याय, जगदानंद उपाध्याय ,डॉक्टर श्याम किशोर, अवध बिहारी मिश्रा, नरेश उपाध्याय ,चंदन कुमार मिश्रा सुधीर कुमार मिश्रा ,पी के मिश्रा, घनश्याम पाठक, देवनाथ शास्त्री, जलेश्वर मिश्रा, नवीन चंद्र मिश्रा, उज्जवल पाठक, शंकर मिश्रा, गौरव मिश्रा, अध्यक्ष प्रदीप पाठक सचिव अमित मिश्रा कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय उपस्थित थे। समाज के उत्थान के लिए सभी ने काम करने का एक स्वर में संकल्प लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.