युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र को पार्टी ने किया सम्मानित
हजारीबाग : 15 दिसंबर को नई दिल्ली में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ह
हजारीबाग : 15 दिसंबर को नई दिल्ली में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लव, राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवासन सहित पूरे देश के युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कमिटी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कमिटी और जिलाध्यक्ष मौजूद हुए बैठक में हर प्रदेश के सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया । झारखंड से हजारीबाग जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव को भी पार्टी में इमानदारी से बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। यह दूसरी दफा है जब पार्टी में अपनी लगन के चलते उन्हें सम्मानित किया गया। इससे पहले 2007-08 उस समय रहे झारखंड कांग्रेस प्रभारी अजय माकन द्वारा धनबाद में पूरे झारखंड के सर्वश्रेष्ठ एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष से नवाजा गया था। शैलेन्द्र यादव ने कांग्रेस पार्टी में 1998 से अपना योगदान इमानदारी पूर्वक निभा रहे हैं। दिल्ली में सम्मानित होने पर शैलेन्द्र यादव ने कहा कि यह मेरे लिए एक गर्व की बात है कि मैं भारतीय युवा कांग्रेस का एक हिस्सा हूं, जिसमें हर वर्ग के लोगो को पूरा सम्मान मिलता हैं। शैलेंद्र यादव को प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव प्रमंडलीय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार राजा, स्वेता ¨सह व अभिजीत राज हजारीबाग जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धीरेंद्र ¨सह सहित पूरे झारखंड युवा कांग्रेस के सदस्यों ने बधाई दी ।